Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haryana wins, thanks to a stellar performance by Yashvardhan from Bahadurgarh

बहादुरगढ़ के यशवर्धन शानदार प्रदर्शन से हरियाणा जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana wins, thanks to a stellar performance by Yashvardhan from Bahadurgarh
16jjrp08- झज्जर। यशवर्धन राठी
झज्जर। हरियाणा और चंडीगढ़ की टीम के बीच खेले गए अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में हरियाणा की टीम ने पारी और 147 रनों से जीत दर्ज की। हरियाणा की जीत बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी टीम के कप्तान यशवर्धन राठी का शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन नेवुले स्टेडियम शिवमोग्गा में हरियाणा और चंडीगढ़ की टीम के बीच अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी का लीग क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 514 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान बल्लेबाजी में यशवर्धन राठी ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चंडीगढ़ की टीम 202 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान गेंदबाजी में यशवर्धन राठी ने छह विकेट हासिल किए। चंडीगढ़ की टीम फॉलो-ऑन भी नहीं बचा पाई। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चंडीगढ़ की टीम 165 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान गेंदबाजी में यशवर्धन राठी ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed