{"_id":"6ac2b1f191de058db502048a","slug":"haryana-khel-mahakumbh-trial-dates-announced-for-20-sports-in-jhajjar-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140800-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा खेल महाकुंभ: झज्जर में 20 खेलों के लिए ट्रायल तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा खेल महाकुंभ: झज्जर में 20 खेलों के लिए ट्रायल तिथियां घोषित
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। खेल महाकुंभ में 30 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिले में 20 खेलों की ट्रायल आयोजित की जाएगी। बाकी 10 खेलों की ट्रायल की तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि झज्जर में 20 खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से करने के लिए स्थान व तिथियां जारी कर दी गई है। आठ से 14 अक्तूबर तक खेलों की ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
खेल महाकुंभ में आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फेंसिंग, कैनोइंग, फुटबॉल, नेटबॉल, कराटे, थ्रोबॉल, बेसबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, रोइंग, टेनिस, तैराकी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वुशु और शूटिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
वॉलीबॉल का चयन 8 अक्तूबर को सुबह 8 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर, खो-खो का ट्रायल 8 अक्तूबर को सुबह 9 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम, हॉकी का ट्रायल 8 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ में होगा। क्रिकेट का ट्रायल 8 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड झज्जर होगा।
आर्चरी का ट्रायल 9 अक्तूबर को सुबह 8 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर, कबड्डी का 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर, साइकिलिंग का चयन 9 अक्तूबर को सुबह 10 बजे झज्जर और बास्केटबॉल का चयन 9 अक्तूबर को दोपहर 2:30 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर होगा।
कुश्ती का चयन जयबीर अखाड़ा बूपानियां में 10 अक्तूबर को सुबह 8 से 9 बजे तक, तैराकी का ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एचएल सिटी बहादुरगढ़ में होगा। हैंडबॉल खेल के लिए खिलाड़ियों की ट्रायल 10 अक्तूबर को राजीव गांधी खेल परिसर बरहाना में दोपहर 2 बजे से होगा।
कैनोइंग का 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गांव भूरावास, वेटलिफ्टिंग का 12 अक्तूबर को सुबह 8 बजे डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़, जूडो का ट्रायल 12 अक्तूबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ में सुबह 9 बजे और ताइक्वांडो का ट्रायल 12 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे मिनी स्टेडियम आसौदा होगा।
मुक्केबाजी की ट्रायल 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर, फुटबॉल का 12 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे और लड़कों के वर्ग में 13 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे राजीव गांधी खेल परिसर दुल्हेड़ा, एथलेटिक्स का में लड़कों का 13 अक्तूबर को सुबह 8 बजे और लड़कियों का ट्रायल 14 अक्तूबर को सुबह 8 बजे राजीव गांधी खेल परिसर तलाव में होगा।
शूटिंग खेल का ट्रायल 13 व 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे ओलंपियाड शूटिंग अकादमी झज्जर और जिम्नास्टिक का ट्रायल 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर होगा।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
ट्रायल में केवल जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को जन्मतिथि की प्रामाणिकता के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र या पासपोर्ट में से कोई दो दस्तावेज लाने होंगे। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र की प्रति भी अनिवार्य है। यदि किसी अन्य जिले का खिलाड़ी झज्जर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है या किसी रिहायशी अकादमी में रह रहा है, तो वह उस शिक्षण संस्थान का पहचान पत्र दिखाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।