Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haryana has become the most unsafe state in the country: Hooda

हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन चुका है : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आज हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


वह रविवार को शहर के आंबेडकर चौक स्थित जटिया धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेलों में बंद बदमाश भी अपने गुर्गों के माध्यम से हत्याएं करवा रहे हैं और बाद में सोशल मीडिया पर उनकी जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है और इससे साफ है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।
विज्ञापन


हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में इस समय 50 से 60 गैंग सक्रिय हैं जिससे आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय बदमाशों को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि या तो हरियाणा छोड़ दें या अपराध छोड़ दें, जिसके बाद कई अपराधी प्रदेश से बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर चंदा मामले में कथित 200 करोड़ रुपये के गबन को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि जो बातें सामने आ रही हैं, उनसे लगता है कि मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ी जरूर है।

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बतरा, सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दरोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed