फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   haryana government retirment age no conclude

सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र पर नहीं बनी बात, अगर मिली मंजूरी तो इस उम्र में होंगे रिटायर

Tue, 09 May 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
haryana government retirment age no conclude
रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर फैसला नहीं - फोटो : file photo
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर मंत्री उप-समूह की पहली बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। फरवरी में गठित तीन सदस्यीय उप-समूह की सोमवार को पहली बैठक वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में यहां सचिवालय में हुई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी तो इसमें शामिल हुए, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इससे दूर ही रहे। इसे विज और कैप्टन के बीच काफी समय से चली आ रही तनातनी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


पहली बैठक में समिति का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सीएम मनोहर लाल की मंजूरी ली जाएगी। उप-समूह की अगली बैठक 24 मई को होगी और इसमें सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 साल करने के विभिन्न पहलुओं पर मंत्री चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सब-कमेटी की अगली बैठक 24 मई को शाम चार बजे होगी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी से सभी श्रेणियों के स्वीकृत पदों, अभी खाली पदों और 31 दिसंबर 2017 तक खाली होने वाले पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed