{"_id":"6acd517fd6db1b094f0ae969","slug":"haryana-defeated-pondicherry-tania-claimed-3-wickets-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141159-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने पांडिचेरी को हराया, तानिया ने झटके 3 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने पांडिचेरी को हराया, तानिया ने झटके 3 विकेट
विज्ञापन
12jjrp13- झज्जर। तानिया गुज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-13
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा ने पांडिचेरी को 73 रन से हराया। हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में जिले के गांव इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि बहादुरगढ़ निवासी हरियाणा टीम की कप्तान तनिष्का शर्मा ने 20 रन बनाए।
पांडिचेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। तनिष्का शर्मा ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी की टीम आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। तानिया गुज्जर ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए और एक ओवर मेडन फेंका। तनिष्का शर्मा ने तीन ओवर में 16 रन दिए और एक कैच भी पकड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूर्वा सिवाच ने झटके तीन विकेट, दिल्ली ने बंगाल को हराया
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में दिल्ली ने बंगाल को 11 रन से हराया। हैदराबाद के एनएफसी ग्राउंड में खेले गए मैच में गांव पहाड़ीपुर निवासी दिल्ली टीम की कप्तान पूर्वा सिवाच ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की टीम आठ विकेट पर 175 रन ही बना सकी। पूर्वा सिवाच ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि, बल्लेबाजी में वह बिना खाता खोले आउट हो गईं।