{"_id":"67841e299b2cce34b20e0ca8","slug":"haryana-beats-tripura-by-10-wickets-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-117471-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने त्रिपुरा को 10 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने त्रिपुरा को 10 विकेट से हराया
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और त्रिपुरा के बीच खेले गए महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ की तनिष्का शर्मा ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली।
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में हरियाणा और त्रिपुरा के बीच महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी का मैच खेला गया। त्रिपुरा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवरों में 29 रनों पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी में त्रिवेणी वशिष्ठ ने पांच और प्रीति प्रजापत ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं हरियाणा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2.2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 31 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। हरियाणा की ओर से बहादुरगढ़ की तनिष्का शर्मा ने नाबाद 18 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ हरियाणा की टीम ग्रुप-ई में पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही हरियाणा की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। प्री-क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की टीम का मैच 17 जनवरी को पंजाब के साथ होगा।