फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   haryana ba, b.ed. teachers can become headmaster

हरियाणा के बीए, बीएड टीचर बन सकेंगे हेडमास्टर

Sat, 01 Dec 2012 03:40 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Sat, 01 Dec 2012 03:40 PM IST
विज्ञापन
haryana ba, b.ed. teachers can become headmaster

प्रदेश में अब बीए और बीएड पास अध्यापक भी हेड मास्टर बन सकेंगे। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए लागू की गई बीए या बीएससी में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को वापस ले लिया है। शर्त हटाने के बाद निदेशालय ने मिडिल हेड पदोन्नति के मामले फिर से मांगे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए सभी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर पदोन्नति मामले दो दिसंबर तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा गया है। तीन दिसंबर को यह सूची निदेशालय चंडीगढ़ भेजी जाएगी। प्रदेश भर में 5548 अध्यापकों का मिडिल हेड पदों पर प्रमोशन होना है।
विज्ञापन


इसके लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय चंडीगढ़ ने सबसे पहले इसी साल 10 मई को स्कूलों से मिडल हेड के लिए पात्र अध्यापकों की सूची मांगी थी। उस समय बीए, बीएससी में 50 प्रतिशत अंक होने की शर्त रखी गई थी। इस शर्त को हटवाने के लिए अध्यापकों ने संघर्ष का रास्ता अपना लिया और प्रदेश भर में आंदोलन किए गए। आखिरकार सरकार को 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को हटा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलिक शिक्षा निदेशालय के पत्र क्रमांक 15/66-2010 एचआरएम द्वितीय (3) दिनांक 26 नवंबर 2012 के अनुसार नियमों में वर्णित प्रावधान में अंकों की प्रतिशतता और शैक्षणिक योगयता में छूट प्रदान की है। निदेशालय ने अब बीए/बीएससी पास, बीए/बीएससी/बीएड के समकक्ष शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को भी मिडल हेड के पद पर पदोन्नति के लिए योग्य मान लिया है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच ने बताया कि जिन अध्यापकों के मिडल हेड पदोन्नति मामले नहीं भेजे हैं वे खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दो दिसंबर तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लेकर पहुंचें। तीन दिसंबर तक यह सूची निदेशालय चंडीगढ़ को भेजी जाएगी।


शर्त हटने पर अध्यापक खुश
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शक्ति सिंह सिवाच और प्रदेश प्रवक्ता मास्टर जयवीर नाफरिया ने बताया कि अध्यापकों का संघर्ष रंग लाया और 50 प्रतिशत की शर्त वापस ले ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed