फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Haphazard parking congests city markets, inconveniences pedestrians.

बेतरतीब पार्किंग से शहर के बाजार तंग, राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Haphazard parking congests city markets, inconveniences pedestrians.
-फोटो 89 : राहुल - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। बाजारों में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग ने शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर 10 फुट तक अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात यह हैं कि बाजारों में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहता है।
विज्ञापन

नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते बाजारों में यह हालात बने हुए हैं। नप और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, नजफगढ़ रोड और आसपास के व्यस्त क्षेत्रों में दुकानों के बाहर सामान रखने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। कहीं कपड़े और जूते सड़क तक सजे हैं तो कहीं फल-सब्जी और अन्य सामान के ठेले रास्ता रोक रहे हैं। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहन भी सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने वालों को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास नगर के रहने वाले राहुल ने बताया कि त्योहारों के दिनों में बाजार में काफी भीड़ हो जाती है। दुकानों के बाहर सामान और सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार जाम में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी फंस जाते हैं।

सेक्टर-6 निवासी बबीता ने बताया कि बाजारों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक भी मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। यदि बाजार में व्यवस्थित पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग के लिए अलग स्थान तय हो तो समस्या काफी कम हो सकती है।

बाजार में खरीदारी करने आई पुष्पा देवी ने बताया कि फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान और रेहड़ियां लगी होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है। पीछे से आने वाले वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है।

लाइनपार निवासी आशीष ने कहा कि त्योहारों के समय बाजार में भीड़ पहले से अधिक होती है, लेकिन यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आती। यदि अतिक्रमण हटाकर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

अभियान नहीं चलने से बढ़ता जा रहा अतिक्रमण
लोगों का कहना है कि नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने और गलत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। कार्रवाई होती है तो सड़कें खुली नजर आती हैं, लेकिन अभियान बंद होते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और प्रमुख बाजारों के आसपास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि त्योहारी खरीदारी के दौरान लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।

नगर परिषद की ओर से बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें न केवल सामान जब्त होगा, बल्कि चालान भी किए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

—सुनील हुड्डा, एसआई, नगर परिषद, बहादुरगढ़

सड़कों और बाजारों में बेतरतीब ढंग से पार्क होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे। यदि फिर भी वाहन चालक बाज नहीं आते हैं तो वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा।


—सतीश कुमार, एसएचओ ट्रैफिक, बहादुरगढ़

-फोटो 89 : राहुल

-फोटो 89 : राहुल- फोटो : samvad

-फोटो 89 : राहुल

-फोटो 89 : राहुल- फोटो : samvad

-फोटो 89 : राहुल

-फोटो 89 : राहुल- फोटो : samvad

-फोटो 89 : राहुल

-फोटो 89 : राहुल- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed