फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gypsum has not arrived for the last two and a half years, farmers are getting worried.

पिछले ढाई वर्ष से नहीं आया जिप्सम, किसान हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। पिछले ढाई वर्षाें से शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान पर किसानों की मांग के बाद भी जिप्सम नहीं आ रहा है। इसके अलावा यूरिया और डीएपी की भी दुकान पर कमी है, जिस कारण किसान खाली हाथ वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन


खरीफ फसल के बुआई का सीजन आ चुका है। इसको लेकर किसान भी खाद की दुकानों पर यूरिया और डीएपी की मांग करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कुछ किसान पिछले काफी लंबे समय से जिप्सम की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसानों को जिप्सम नहीं आने के चलते खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धान की बुआई से पहले जिप्सम अधिक लाभदायक होती है। इसके चलते किसानों की तरफ से जिप्सम की मांग की जा रही है। इसके अलावा 12 मई को 500 बैग डीएपी के वितरित किए थे, लेकिन इसके बाद से डीएपी नहीं पहुंचा है। धान व अन्य फसल की बुआई से पहले और बुआई के समय डीएपी की अधिक मांग रहती है। वहीं, डीएपी के साथ-साथ किसान यूरिया की भी मांग कर रहे है। प्रतिदिन डीएपी, यूरिया व जिप्सम लेने के लिए पहुंच रहे किसानों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पिछले ढाई वर्षों से झज्जर में जिप्सम नहीं आया है। किसानों की तरफ से लगातार जिप्सम की मांग की जा रही है। धान की बुआई से पहले जिप्सम अधिक लाभदायक होता है। इसके अलावा यूरिया और डीएपी की भी कमी है। किसान लगातार चक्कर लगा रहे हैं।

बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed