फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   guldaudi show for three days starts from today in chandigarh

262 वैरायटी के फूलों से सजा टैरेस्ड गार्डन, आज से गुलदाऊदी शो

Fri, 09 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
guldaudi show for three days starts from today in chandigarh
गुलदाऊदी शो आज से - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय 30वें वार्षिक गुलदाऊदी शो का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। शो में इस वर्ष 262 किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि पिछले वर्ष 253 वैराइटी रखी गई थीं। इस वर्ष दो नई किस्में लोगों को देखने को मिलेंगी। इनमें प्रीत सिंगर और डेकोरेटिव स्पेशल (येलो) हैं।
विज्ञापन


वहीं, शो का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव करेंगे, जबकि रविवार को इसका समापन नगर निगम के कमिश्नर करेंगे। शो का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। शो के दौरान फ्लोरल क्वीज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही 11 दिसंबर को विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गुलदाऊदी शो का परिणाम घोषित

guldaudi show for three days starts from today in chandigarh
चंडीगढ़ में गुलदाउदी शो - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो का परिणाम वीरवार शाम को घोषित कर दिया गया। इसमें पीजीआई डायरेक्टर का कोरियन सिंगल बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो रहा। सेक्टर-20 पंचकूला स्थित द गुरुकुल के डायरेक्टर रेजिडेंस संजय थरेजा का कोशा गरंडा किंग ऑफ द शो रहा। सेक्टर-35 चंडीगढ़ के मकान नंबर 2573 निवासी डॉ. एसएस भांबरा के स्पाइडर क्वीन ऑफ द शो का खिताब हासिल किया।

वहीं, कोठी नंबर 29 सेक्टर-8ए चंडीगढ़ के वंशराज यादव/एके शर्मा के एनीमोन किस्म की गुलदाऊदी को प्रिंस ऑफ द शो और पंचकूला के सेक्टर-8 के कोठी नंबर 804 के वरिंदर शर्मा के एनीमोन ने प्रिंसेज ऑफ द शो का खिताब से नवाजा गया है।

रोज चार घंटे कमलों के नाम: वंश राज 
माली वंशराज यादव ने बताया कि वह दूसरी बार इस प्रकार के शो में अपनी गुलदाऊदी के गमले लेकर शामिल हुए हैं। पहली बार उनके कमले को तीसरा पुरस्कार मिला था। इस बार पहले पुरस्कार के साथ प्रिंस ऑफ द शो का खिताब मिला है। उन्होंने बताया कि हर दिन कम से कम चार घंटे फूलों के गमलों के साथ वह बिताते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 205 गमलों में गुलदाऊदी की 15 किस्में हैं। जून के महीना से ही गुलदाऊदी की तैयारियां शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed