फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gubhana echoes with chants of 'Goga Peer'; crowds of devotees throng the fair.

गोगा पीर के जयकारों से गूंजा गुभाना, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gubhana echoes with chants of 'Goga Peer'; crowds of devotees throng the fair.
फोटो 72: मेले में खरीदारी करते बच्चे व महिलाएं। (संवाद)फोटो 73: मेले में झूले का आनंद लेते बच्
बादली। गोगा नवमी के अवसर पर गांव गुभाना में आयोजित वार्षिक मेले में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। सुबह से ही गोगा पीर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुभाना के अलावा माजरी और आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोगा पीर के दरबार में माथा टेका, मन्नतें मांगी और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बड़े-बड़े झूले बच्चों और महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। दुकानों पर भी दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। इससे पहले गोगा कमेटी की ओर से गांव में गोगा पीर की झांकी निकाली गई। कमेटी सदस्य झांकी को गोगा स्थान से गोगा मंदिर तक लेकर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गोगा पीर के जयकारे लगाए और पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


मेले में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और गोगा नवमी की कढ़ाई की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने लुहार वाले जोहड़ से मिट्टी निकालकर सेवा भाव का परिचय दिया। वर्षों से आयोजित हो रहे इस मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले और मंदिर परिसर में सुरक्षा व व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। गांव के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली, जिसमें टीनू पंच की टीम ने भी सहयोग किया। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने आयोजन कमेटी की सराहना की।

फोटो 72: मेले में खरीदारी करते बच्चे व महिलाएं। (संवाद)
फोटो 73: मेले में झूले का आनंद लेते बच्चे और महिलाएं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed