फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gravel comes loose right after road construction; Municipal Council to

सड़क के निर्माण के साथ ही उखड़ी बजरी, शिकायत के बाद नगर परिषद लेगी सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gravel comes loose right after road construction; Municipal Council to
फोटो-55: सेक्टर छह में बिना तारकोल डालने से उखड़ी सड़क को दिखाते पार्षद कुलदीप राठी। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। सेक्टर छह में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के दौरान ही सड़क की बजिरयां उखड़ने लगी हैं। वार्ड 27 के पार्षद कुलदीप राठी ने नगर परिषद को शिकायत देकर निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद नगर परिषद ने निर्माण सामग्री के नमूने लेने और उनकी गुणवत्ता की जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप राठी का आरोप है कि सड़क निर्माण में बिना तारकोल के कंक्रीट डाली जा रही है। इसके अलावा निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी निर्धारित मात्रा में नहीं होने की शिकायत की गई है। पार्षद का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से निर्माण कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से अब निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच श्रीराम टेस्ट लैब और लोक निर्माण विभाग से कराई जाएगी। नगर परिषद ने इसके लिए संबंधित ठेकेदार को पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के जेई नीरज ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर शिकायत मिली है। ऐसे में नमूने लेकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में निर्माण सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सेक्टर छह में सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। वे स्वयं मौके पर जाकर निर्माण सामग्री की जांच करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed