फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gramidon ne kotwali gheri

मुकदमा दर्ज नहीं होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Tue, 14 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 14 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Gramidon ne kotwali gheri
ग्राम प्रधान के घर पर पुलिस ने की तोड़फोड़ - फोटो : amarujala
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई थी। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के रेफर कर दिया। इस प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर गांव के लोगों रसड़ा कोतवाली का घेराव किया। कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन



रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गांव की एक किशोरी पर छींटाकशी करने का आरोप लगाकर लेकर गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता (28) की रविवार को पिटाई कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा लिखकर दो लोगों को मुकदमे से बरी करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब 10 बजे घायल युवक को अपने साथ लेकर रसड़ा कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान राजेश ठाकुर तथा जीतबहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज के बाद भी आरोपी सरेआम घूम रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ग्रामीणों के उग्र  प्रदर्शन के बाद कोतवाल पीके मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का  आश्वासन दिया। कहा कि तीन दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया   जाएगा। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने कोतवाली को घेराव मुक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed