{"_id":"576035cd4f1c1b4d1f11bfc6","slug":"gramidon-ne-kotwali-gheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज नहीं होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज नहीं होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर पर पुलिस ने की तोड़फोड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई थी। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के रेफर कर दिया। इस प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर गांव के लोगों रसड़ा कोतवाली का घेराव किया। कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद घेराव समाप्त किया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गांव की एक किशोरी पर छींटाकशी करने का आरोप लगाकर लेकर गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता (28) की रविवार को पिटाई कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा लिखकर दो लोगों को मुकदमे से बरी करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
मंगलवार को करीब 10 बजे घायल युवक को अपने साथ लेकर रसड़ा कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान राजेश ठाकुर तथा जीतबहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज के बाद भी आरोपी सरेआम घूम रहे है।
विज्ञापन
पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद कोतवाल पीके मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि तीन दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जाएगा। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने कोतवाली को घेराव मुक्त किया।