{"_id":"5eb536ed8ebc3e908c6413bd","slug":"government-should-be-take-call-of-stranded-people-in-other-state79","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के विभिन्न राज्यों में फंसे पहाड़ी क्षेत्र के मजदूरों व विद्यार्थियों की जल्द सुध ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विभिन्न राज्यों में फंसे पहाड़ी क्षेत्र के मजदूरों व विद्यार्थियों की जल्द सुध ले सरकार
विज्ञापन
sonu gupta
- फोटो : AMAR UJALA
महानपुर तहसील व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के विभिन्न सियासी समाज सेवक अन्य संगठनों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के देश के विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों व विद्यार्थियों की घर वापसी के प्रयास को तेज करने के लिए मांग उठाई है ताकि वर्तमान में लाभ ढोल की वजह से इन लोगों को वहां पर पेश आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिल सके हजारों मजदूर बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं जिनके पास इस समय ना तो खाने के लिए कुछ बचा है और ना ही राशन खरीदने के लिए कोई पैसा बचा है जहां तक की बाहरी राज्यों में फंसे लोग फोन द्वारा जानकारी दे रहे हैं कि वह उन्हें मजबूरन भूखे पेट सोने पड़ रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि हमारी सरकार इन्हें वापसी लेने लाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी नहीं ला रही हालांकि केवल दो ही राज्यों से मजदूरों और विद्यार्थियों को लाने का बंदोबस्त किया गया है बाकी राज्यों से लाने के लिए अभी तक प्लानिंग ही चल रही है। महानपुर तहसील भोपाल मंडल प्रधान सोनू गुप्ता ने कहा कि बड़ी हरण हैरानी की बात है कि हमारी सरकार इन्हें वापसी लाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रही इसके लिए जो हेल्प नंबर प्रशासन ने दिए हैं वह नंबर डाइवर्ट मोड़ पर होते हैं और जहां बंद होते हैं उन्होंने बताया कि यही नहीं जिन मजदूरों व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाया है उन्हें कोई भी रसीद नहीं दी गई है और ना ही कोई मैसेज आया है जिसकी वजह से उन तक कोई भी जानकारी नहीं पहुंच पा रही है। समाज सेवक जोगिंदर सिंह गांव नियाली निवासी ने बताया की सरकार उनकी सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की संख्या बढ़ाएं उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने तौर पर सरकार द्वारा दी गई साइट पर लोगों की सूची बनाकर पिछले कुछ दिनों से लगातार भेज रहे हैं ताकि उनका नाम आने वाली सूची में रजिस्टर्ड हो सके। वहीं संजीव गुप्ता ने बताया की बिलावर ,बसोहली, बनी ,महानपुर पंचायतों से बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों की सूची प्रशासन ने पहले ही ले ली है लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है ।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ,बिहार, मध्य प्रदेश राज्यों की सरकारें बाहरी राज्यों में फंसे अपने मजदूरों व विद्यार्थियों को लाने के लिए पूरी सुविधा प्रदान कर रही है और इस मुहिम को उन्होंने फास्टट्रैक पर रखा है ताकि वे जल्द से जल्द लोगों को अपने घर पहुंचा सके । उपरोक्त लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल से मांग की है कि वह बाहरी राज्य में फंसे लोगों को लाने के लिए तेजी लाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
joginder singh (he is not in pdp now)working social worker
- फोटो : AMAR UJALA
joginder singh (he is not in pdp now)working social worker
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjeev gupta
- फोटो : AMAR UJALA
sanjeev gupta