Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Govardhan festival celebrated with devotion and joy at

गणपति धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with devotion and joy at
-फोटो 82 : कार्यक्रम झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
बहादुरगढ़। गणपति धाम में गोवर्धन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर नरेश शास्त्री ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यह कार्यक्रम श्रीश्याम सखा परिवार की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भगवान गोवर्धन, शेष नाग और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान भक्ति और धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महामंडलेश्वर नरेश शास्त्री ने पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। गणपति धाम में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। ेइस मौके पर प्रधान अशोक गोयल, मुकेश गोयल, मुकेश बंसल, पवन अग्रवाल, भारतभूषण, संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed