फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   gorakhnath temple bomb threat

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा हड़कंप 

Sat, 26 Mar 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 26 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
gorakhnath temple bomb threat
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : shivharsh
 गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर बम स्क्वाएड दस्ते के साथ पहुंचे एसपी (सिटी) ने मंदिर परिसर की तलाशी ली लेकिन कुछ मिला नहीं। धमकी इंटरनेट कॉल के जरिए कुशीनगर, कप्तानगंज के सर्राफ के मोबाइल पर दी गई थी। गुगल पर उनका नंबर गोरखनाथ थाना के नाम से सेव है। 
विज्ञापन

कुशीनगर, कप्तानगंज के वार्ड नंबर में रहने वाले सर्राफ विपुल खेतान के मोबाइल नंबर गलती से गुगल पर गोरखनाथ थाना के नाम से दर्ज है। शनिवार की दोपहर 3:01, 3:07, 3:08 से इंटरनेट से कॉल आया। फोन करने वाले ने अंग्रेजी में बात करते हुए गोरखनाथ मंदिर में बम रखे जाने के साथ ही कुछ देर में विस्फोट होने की सूचना दी। विपुल ने फोन करने वाले का नाम, पता पूछने तो उसने बताने से इन्कार कर लिया। थाने का नंबर न होने की जानकारी देने पर उन्होंने फोन करने वाले से आईजी, डीआईजी के पास फोन करने को कहा जिसके बाद उसने फोन काट दिया। मामले की जानकारी सर्राफ ने तुरंत एसपी कुशीनगर को दी देने के साथ ही व्हाट्सएप से तहरीर की कॉपी भेज दी। एसपी कुशीनगर के बताने पर उन्होंने एसएसपी गोरखपुर को मामले की जानकारी दी। शाम साढ़े चार बजे एसपी (सिटी) हेमराज मीना, सीओ गोरखनाथ, एसओ गोरखनाथ बम स्क्वाएड और फोर्स के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। महंत आदित्यनाथ को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही पूरे मंदिर परिसर की चेकिंग की लेकिन कुछ मिला नहीं। पुलिस सर्राफ के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल से फोन करने वाले के बारे में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


तीन महीने से परेशान है सर्राफ
गुगल पर अपना मोबाइल नंबर गोरखनाथ थाना के नाम से सेव होने के कारण सर्राफ विपुल खेतान तीन महीने से परेशान है। उनके नंबर पर लोग फोन कर अपनी परेशानी बताते हैं। दिसंबर 2015 में उन्होंने मामले की जानकारी आईजी, डीआईजी के साथ ही एसपी कुशीनगर को दिया लेकिन मामले का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed