फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Girl students displayed their prowess at the CBSE Cluster Chess Competition.

सीबीएसई क्लस्टर शतरंज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Girl students displayed their prowess at the CBSE Cluster Chess Competition.
22jjrp04- आदर्श स्कूल दादनपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभावान छात्राओं ने अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 चार आयु वर्गों में भाग लिया।
अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिता में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रोजवुड सिटी की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दा एचडीएफसी स्कूल गुरुग्राम ने द्वितीय, सलवान पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46, गुरुग्राम ने प्रथम, डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और लर्निंग पाथ्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-89, गुरुग्राम की छात्राओं ने प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा ने द्वितीय, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46, गुरुग्राम और डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत की छात्राओं ने प्रथम, एमवीएन अरावली हिल्स सेक्टर-43 फरीदाबाद ने द्वितीय, जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल और डीएवी सेक्टर-14, गुरुग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव ठाकुर ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता, धैर्य, निर्णय लेने की योग्यता और दूरदर्शी सोच विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed