फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gate passes for 9,000 quintals under e-NAM have been uploaded to the e-procurement portal.

ई-नेम के 9 हजार क्विंटल के गेट पास ई-खरीद पोर्टल पर चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Gate passes for 9,000 quintals under e-NAM have been uploaded to the e-procurement portal.
16jjrp24- झज्जर। झज्जर मंडी में फसल का उठान करते श्रमिक। संवाद
जिले में अब तक 7803 किसानों से 2.46 लाख क्विंटल बाजरे की आवक, चार बीज केंद्रों से 13,050 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित
विज्ञापन

झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में ई-नेम पोर्टल पर दर्ज बाजरे की फसल के गेट पास अब ई-खरीद पोर्टल पर चढ़ाए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी की ओर से ई-नेम पोर्टल के गेट पास का ऑक्शन किए जाने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
अब तक करीब 15 हजार क्विंटल बाजरे में से 9 हजार क्विंटल के गेट पास ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। इससे किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले भावांतर का लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

30 सितंबर से पहले झज्जर अनाज मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे किसानों के गेट पास ई-नेम पोर्टल पर काटे गए थे। उस समय ई-खरीद पोर्टल शुरू नहीं हुआ था। बाद में नए पोर्टल पर गेट पास काटने शुरू हुए, लेकिन पहले से दर्ज फसल के गेट पास ई-नेम पर ही रह गए। इन्हें ई-खरीद पोर्टल पर जारी करने को लेकर किसानों ने आपत्ति भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मार्केट कमेटी ऑक्शन के बाद पुराने गेट पास नए पोर्टल पर दर्ज कर रही है। शेष फसल के गेट पास भी इसी प्रक्रिया के तहत चढ़ाए जाएंगे।
जिले में 2.46 लाख क्विंटल बाजरे की आवक
जिले की अनाज मंडियों में अब तक 7803 किसानों के गेट पास काटे गए हैं और 2,46,157.50 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। बाजरे की निजी खरीद 2100 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से हो रही है। झज्जर मंडी में करीब 58 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है, जिसमें से 40 हजार क्विंटल का उठान भी हो गया है।
शुक्रवार को आढ़तियों ने बारिश से भीगी फसल को सुखाया। वीरवार को हुई बारिश के दौरान तिरपाल से अधिकांश फसल को बचा लिया गया था, लेकिन कुछ फसल भीग गई थी। मंडी में खरीद और उठान का काम भी जारी रहा।
पीआर धान की 5058 क्विंटल आवक, खरीद का इंतजार
मंडी में अब तक 77 किसानों से 5058 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है, जिसकी खरीद अभी नहीं हुई है। वहीं, शनिवार को 1509 और 1692 किस्म का करीब 5000 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा। मशीन से निकले धान का भाव 3800 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से निकले धान का भाव 4000 से 4325 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
बीज केंद्रों से 13,050 क्विंटल गेहूं बीज वितरित
शहर के चार बीज केंद्रों से अब तक किसानों को 13,050 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया जा चुका है। इनमें हरियाणा बीज विकास निगम केंद्र से 7600 क्विंटल, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम से 3100 क्विंटल, अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र से 1420 क्विंटल और दुकान नंबर 44 स्थित इफको केंद्र से 930 क्विंटल बीज दिया गया है। चारों केंद्रों पर अभी बीज उपलब्ध है।

------------------------------
मंडी अब तक खरीदी गई 58000 क्विंटल बाजरे की फसल में से 40000 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। मंडी में बाजरे और धान की आवक, खरीद व उठान जारी है। निजी खरीदार बाजरा खरीद रहे हैं। ई-नेम पोर्टल पर दर्ज बाजरे के गेट पास का ऑक्शन होने के बाद उन्हें ई-खरीद पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर

16jjrp24- झज्जर। झज्जर मंडी में फसल का उठान करते श्रमिक। संवाद

16jjrp24- झज्जर। झज्जर मंडी में फसल का उठान करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article