{"_id":"6a034e2341cdb3fd3d0ee4a7","slug":"ganja-taskari-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4272848-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: घुमका पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच किलो मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: घुमका पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच किलो मादक पदार्थ बरामद
Tue, 12 May 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:30 PM IST
सार
घुमका थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5 किलोग्राम गांजा और दो मोटरसाइकिलें बरामद कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने यहां कार्रवाई की है और आरोपियों के पास से पांच किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।
विज्ञापन
जिले के घुमका थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुमका खाना क्षेत्र के गोपालपुर गिधवा रोड और हरडुवा से घुमका की ओर दो अलग-अलग व्यक्ति दोनों काले रंग की मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं, जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मोबाइल चेक पोस्ट लगाई। गाड़ी आने पर घेराबंदी कर दोनों लोगों को पकड़ा गया, जिनके पास से लगभग पांच किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं, आरोपियों द्वारा गाड़ी के डिक्की और पीठ्ठू बैग में छिपा कर गांजा परिवहन किया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
.