फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Future gymnastics champions are being groomed at Ambedkar Stadium

आंबेडकर स्टेडियम में तैयार हो रहे जिम्नास्टिक के भावी चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Future gymnastics champions are being groomed at Ambedkar Stadium
फोटो-63: नीरज - फोटो : Archive
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में नन्हे खिलाड़ी जिम्नास्टिक के हुनर को तराशकर भविष्य के चैंपियन बनने की तैयारी कर रहे हैं। कठिन अभ्यास, अनुशासन और लगातार मेहनत के बीच खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के साथ खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की आंखों में प्रतियोगिताओं में पदक जीतने और बहादुरगढ़ का नाम रोशन करने के बड़े सपने हैं। स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को विभिन्न विधाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन दिनों यहां आठ लड़कियां और 15 लड़के जिम्नास्टिक के अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के शारीरिक संतुलन, लचीलेपन, फुर्ती, एकाग्रता और शरीर पर नियंत्रण को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नन्हे खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर अपनी तकनीक में सुधार करने और प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और अनुशासन से निखर रहा हुनर
कोच जगदीश शर्मा ने बताया कि जिम्नास्टिक ऐसा खेल है, जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत की जरूरत होती है। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों में जिम्नास्टिक को लेकर काफी उत्साह है। मेहनत और सही मार्गदर्शन से ये खिलाड़ी भविष्य में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

वह रोजाना जिम्नास्टिक का अभ्यास करके अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उसका सपना राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह नियमित अभ्यास के साथ अपनी तकनीक और फिटनेस को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
--नीरज, शक्ति नगर

जिम्नास्टिक में संतुलन और लचीलेपन का बहुत महत्व है। नियमित अभ्यास करने से उसका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करने और प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
---गुंजन, पटेल नगर

बचपन से ही जिम्नास्टिक का शौक है। स्टेडियम में नियमित अभ्यास करके वह अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। आने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है।
---प्रिंस, शक्ति नगर


जिम्नास्टिक में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। मेहनत और लगन से आगे बढ़कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन करना चाहता हूं।
---शांतनु, शक्ति नगर

जिम्नास्टिक में सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी है। मेरा लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करना है।

---आदित्य, सराय औरंगाबाद

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

फोटो-63: नीरज

फोटो-63: नीरज- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed