{"_id":"6abd7dc691fc8f89bb09b28d","slug":"fraud-worth-lakhs-under-the-pretext-of-providing-a-job-and-a-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140648-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी व स्कूटी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी व स्कूटी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
जिले में किसी को नौकरी दिलाने, किसी को नई सस्ती स्कूटी दिलाने, किसी को टास्क पूरा करने तो किसी का मोबाइल फोन हैक होने के बाद लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में साइबर थाना झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस-एक
फोन हैक होने के बाद 1.86 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव लोवा कलां निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को उसका फोन हैक हो गया था और उसकी बिना जानकारी के उसके बैंक खाते से 22 सितंबर को 93 हजार रुपये कट गए। इसके बाद 23 सितंबर को दोबारा उसके खाते से 93 हजार रुपये कट गए। उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसे साथ फ्रॉड हो गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ साइबर फ्रॉड करके उसके कुल एक लाख 86 हजार रुपये ठग लिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
केस-दो
मोबाइल फोन हैक करके 82 हजार रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार वार्ड नंबर-18 सुभाष नगर झज्जर निवासी दीपक ने बताया कि 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिस पर उसने क्लिक किया तो उसका फोन हैक हो गया और बाद में उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 13 जुलाई को 80 हजार रुपये और दो हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस-तीन
टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव माजरा निवासी जोगीना ने बताया कि वह हाउस वाईफ है। उसके पास अक्तूबर 2025 में उसके मोबाइल फोन में टेलीग्राम पर अज्ञात व्यक्ति की तरफ से मैसेज आया, जिसके बाद उसको टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया। इसके बाद उसके पास दो नवंबर को उसके मोबाइल नंबर के व्हाटसएप पर एक अन्य मोबाइल नंबर से काॅल प्राप्त हुई, जिसने कहा कि वह आपको अच्छा प्रोफिट देंगे। यदि वह उनके बताए हुए टास्क को पूरा करते है। इसके बाद उसने उनके बताए हुए टास्क को पूरा किया। उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधडी करके कुल 32645.80 रुपये की ठगी कर ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केस-चार
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार मॉडल टाउन झज्जर निवासी रितिक ने बताया कि अक्तूबर 2025 को उसके व्हाटसएप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से नौकरी दिलाने के नाम पर मैसेज आया और उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये भेज दो। उसने उनके कहे अनुसार अपने बैंक खाता से उनके बताए हुए यूपीआई पर डाल दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि फाइल चार्ज भी लगेगा तो उसने इस प्रकार उनके कहने पर अपने बैंक खाता से कुल 82500 रुपये उसकी तरफ से दिए गए अलग-अलग खातों में डाल दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस-पांच
मोबाइल फोन हैक होने के बाद ठगी
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव चिमनी निवासी कर्मबीर ने बताया 22 सितंबर को उसका फोन हैक हो गया था। उसने ठीक करने के लिए दुकान पर दे दिया। तब उसको उसका फोन मिला तो उसके बैंक खाते से कुल 90 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केस-छह
सस्ती स्कूटी दिलाने के नाम पर 3.37 लाख ठगे
झज्जर। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव बादली निवासी अनिल ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पास नई स्कूटी बेचने के नाम से उसके व्हाटसएप पर मैसेज आए और उन्होंने कहा कि वह उसको सस्ती स्कूटी दिला देंगे। उसने उनकी बात मान ली और उसने उनके कहे अनुसार 24 जून को अपने बैंक खाता से 77100 रुपये उनके बताए गए बैंक खाता में डाल दिए। इसके बाद वह उसको बार-बार मैसेज करके ब्लैकमेल करने लग गए। उसने अपने घरवालों के डर से उनके बहकावे में आकर कुल 337304 रुपये उनके बताए गए अलग-अलग खातो में डाल दिए। उन्होंने उसका स्कूटी भी नहीं भेजी। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ साइबर फ्रॉड कर लिया है।