फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud committed by personnel posted in the Aadhaar center in rudrapur

Aadhaar Card Fraud: नेपाल, यूपी और देहरादून जाकर बना रहे थे आधार कार्ड, तीन कर्मी हटाए

Thu, 14 Dec 2023 02:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Dec 2023 02:38 PM IST
सार

रुद्रपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आधार सेंटर में तैनात कर्मियों की ओर से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। रुद्रपुर में तैनात कर्मचारी नेपाल, यूपी और देहरादून में जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाते थे। तीनों को उन्हें हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Fraud committed by personnel posted in the Aadhaar center in rudrapur
आधार कार्ड - फोटो : social media

विस्तार

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आधार सेंटर में तैनात कर्मियों की ओर से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। रुद्रपुर में तैनात कर्मचारी नेपाल, यूपी और देहरादून में जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाते थे। तीन कर्मियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से उन्हें हटा दिया गया है।

विज्ञापन


जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं में छह साल तक के बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाओं के आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर संचालित किए गए थे।  विभाग की ओर से लोगों को डोर-टू-डोर सेवा देने के लिए गांवों में आधार कार्ड के कैंप भी लगाए जाते हैं लेकिन रुद्रपुर के शहरी व ग्रामीण बाल विकास परियोजनाओं के कर्मी इसमें भी फर्जीवाड़ा करने लगे। 
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की ओर से नेपाल, यूपी व देहरादून में जाकर आधार कार्ड बनाने के लिए लॉगिन आईडी खोली गई। आईडी का लॉगिन खुलते ही इनकी लोकेशन निदेशालय स्तर से ट्रेस की गई। इसपर इन कर्मचारियों की ओर से इन जगहों में आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय स्तर से रुद्रपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात एक ऑपरेटर व ग्रामीण बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात भाई-बहन(दो ऑपरेटर) की आईडी बंद करके इन्हें आधार सेंटर से हटा दिया गया है। इसके चलते रुद्रपुर शहरी बाल विकास परियोजना और ग्रामीण बाल विकास परियोजना में आधार सेवाएं ठप चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed