फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four masked man hanged Baiga at kanker chhattisgarh

Kanker: चार नकाबपोशों की हैवानियत, बैगा को घर से घसीटते हुए ले गए, फिर फांसी पर लटका दिया

Fri, 06 Jan 2023 09:34 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 09:34 PM IST
सार

बैगा की पत्नी की अनुसार आधी रात उनके खेत में बने घर में चार नकाबपोशों ने दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही बैगा को खींचते बाहर निकालने के बाद पत्नी को घर में ही बंद कर दिया। बैगा को घसीटते हुए घर से 100 मीटर दूर खेत के बीच ले गए। 

विज्ञापन
Four masked man hanged Baiga at  kanker chhattisgarh
पुलिस से शिकायत करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घटनाए आए दिन देखने को मिल रही हैं। शहर से 5 किमी दूर ग्राम पंचायत भावगीर नवागांव के आश्रित ग्राम घोटिया में एक बैगा की निर्मम हत्या की गई। बैगा की पत्नी की अनुसार आधी रात उनके खेत में बने घर में चार नकाबपोशों ने दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही बैगा को खींचते बाहर निकालने के बाद पत्नी को घर में ही बंद कर दिया। बैगा को घसीटते हुए घर से 100 मीटर दूर खेत के बीच ले गए। वहां उसे एक पेड़ पर जिंदा ही ही फांसी पर टांग दिया। इसस उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सुबह में परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। 
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया।  पूरी घटना की प्रत्यक्षदर्शी बैगा की पत्नी महंतीन कुमेटी 60 साल ने बताया बीतीरात 12.30 बजे उनके घर में कुछ लोंगो ने दस्तक दी। दरवाजा खटखटाते हुए दरवाजा खोलने कहा। सभी सामान्य ग्रामीणों की तरह ही बात कर रहे थे। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला सामने चार नकाबपोश खड़े थे। इससे पहले की कुछ बात होती एक अंदर घुसा और बैगा दरयाब कुमेटी को पकड़ खींचते हुए बाहर निकालने लगा। पत्नी ने उसे छुड़ाने प्रयास किया लेकिन नकाबपोशों ने उसे पीछे ढकेल दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


नकाबपोश बैगा को घसीटते हुए ले जाने लगे। उसके कपड़े फट गए और शरीर में कई जगह घसीटने से जख्म हो गए। खून भी बहने लगा। घर से 100 मीटर दूर एक पेड़ में उसे रस्सी से फंदे में लटका दिया। इसके बाद चारों नकाबपोश फरार हो गए। इस दौरान बैगा के पुत्र गांव में अपने अलग मकान में थे। बैगा की बुजूर्ग मां मनारो कुमेटी घर के बाहर परछी में ही सोई हुई थी। सुबह बाहर से दरवाजा बंद देख खोलकर बहू को बाहर निकाला जिसने पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मौके से कुछ क्लू मिले हैं। ट्रेकर डाग की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात से पहले बिजली सप्लाई भी काटी 

हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी गांव में सन्नाटा होने के बाद पूरी तैयारी के साथ आए थे। बैगा को फांसी टांगने अपने साथ रस्सी लाए थे। पहचान छुपाने चेहरे को पूरी तरह कपड़े से ढंक रखा था। इसके बाद भी कोई पहचान न ले इसलिए में पहुंचने से पहले ही वहां की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी। एक तरह से इसे नक्सली घटना का रूप देने कोशिश की गई, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने इससे इंकार किया है। 

जादू टोना की आशंका 
जब हत्यारे बैगा को घर से बाहर खींच रहे थे तब वह यही बात कह रहा था उसकी क्या गलती है। मैं तो कोई गलती नहीं किया हूं। बैगा का एसा कहना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। आशंका है जादू टोना के शक के चलते या फिर परिवार में कोई विवाद के चलते हत्या हुई है। 


कई घंटे बाद दी सूचना
बैगा की हत्या का मामला काफी उलझा हुआ है। एक ओर पत्नी उनके घर पहुंचे लोगों को पहचानने व किसी से विवाद से इंकार कर रही है। जब आरोपियों ने दरवाजे पर दस्तक दी तो पत्नी बैगा को पीछे कर स्वयं सामने आई जबकि कोई उनके घर आता तो बैगा ही दरवाजा खोलता था। पत्नी के अनुसार रात होने के कारण डर के चलते पति काे पीछे कर सामने आई। उसे किसका डर था यह खुलासा नहीं हो पाया है। सुबह पांच से 6 बजे के बीच ही लाश को खेत में बरामद कर लिया गया था, लेकिन पुलिस को 11 बजे सूचना दी गई।  मामसेमें टीआई शरद दुबे ने बताया घोटिया में ग्रामीण की हत्या को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कुछ एंगल हैं जो घटना से जुड़ रहे हैं। बारीकी से एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed