फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Four lakh devotees thronged the Chhath fair at Baba Haridas Temple.

बाबा हरिदास मंदिर में छठ मेले में उमड़े चार लाख श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Four lakh devotees thronged the Chhath fair at Baba Haridas Temple.
-फोटो 86 : झाड़ोदा में पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
बहादुरगढ़। झाड़ौदा कलां स्थित बाबा हरिदास मंदिर में छठ पर्व पर शुक्रवार को मेला लगा। मेला समिति के प्रवक्ता रण सिंह के अनुसार, चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान किया और बाबा की धूनी पर ज्योति जलाकर शीश नवाया।
विज्ञापन

मंदिर में वीरवार रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए। बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल ने भी सैकड़ों स्वयंसेवकों को सेवा में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-पाया विभाग बनाया गया, जिसके कार्यकर्ताओं ने बिछड़े बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाया। मेले में दमकल और औषधालय की व्यवस्था भी रही।

सैकड़ों शिशुओं का मुंडन संस्कार कराया
मेले में नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर में माथा टेका, जबकि सैकड़ों शिशुओं का मुंडन संस्कार कराया गया। पशुपालकों ने बाबा के मंदिर में अपने पशुओं का दूध अर्पित किया। पहले पुत्र या पुत्री को जन्म देने वाली महिलाओं ने मंदिर में पूजा कर भेलियां बांधीं।
रोहतक के गांव हसनगढ़ के शशिकांत, बहादुरगढ़ के मॉडल टाउन निवासी डॉ. एसके मलिक और जटवाड़ा के रवींद्र सिंह राठी ने बाबा की ज्योति जलाकर प्रसाद वितरित किया। कई श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचकर माथा टेका, जबकि कुछ भक्तों ने साष्टांग दंडवत करते हुए यात्रा पूरी की।

भंडारों में सेवा, दुकानदारों की रही चांदी
मेले में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। गांव के लोगों ने भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को चाय और पानी उपलब्ध कराया। मेले में खिलौने, मिठाई, गोलगप्पे, चाट, चूड़ियां और सिंदूर सहित अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। बहादुरगढ़ से नजफगढ़ तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर वीरवार रात से शुक्रवार शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।



-फोटो 86 : झाड़ोदा में पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed