{"_id":"680d415ba75ee0a1fc0af48d","slug":"former-soldiers-demanded-decisive-action-against-terrorists-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-114383-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने की आतंकियों पर निर्णायक कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने की आतंकियों पर निर्णायक कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
-फोटो 52 : पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ बहादुरगढ़ में प्रदर्शन करते हैं पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने शनिवार को बैठक करके आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार का साथ देने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमात्मा से उन लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। जिनकी पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई। बैठक से पहले पूर्व सैनिकों ने शहर में प्रदर्शन किया।
त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन की तत्वावधान मैं किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने भारत माता के जयकारे लगाए और पर पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने पहलगाम में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान लेने के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन के प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने किया। झज्जर जिला वेटरन एयर वारियर्स एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार कालीरमन, सेवानिवृत्ति जो सैनिक जगमोहन हवलदार महेंद्र सिंह, सूबेदार उमेद सिंह, जयपाल सिंह, धर्मवीर कादयान, बलवान सिंह, विनोद कुमार, सतवीर सिंह, देवेंद्र, धनराज, अजीत सिंह, तारीफ सिंह, श्रीओम जून, रणबीर, वजीर सिंह राठी, महेंद्र सांखोल, राजेंद्र, सोमपाल, हरिओम छिल्लर, रतन लाल, प्रदीप तंवर, बिजेंद्र खोखर, भूपेंद्र रोहिल्ला, कृष्ण पहलवान, प्रदीप कुमार और सुरेंद्र कादयान भी प्रदर्शनकारियों में शामिल रहे। हरियाणा पुलिस दिल्ली पुलिस के भी कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी पूर्व सैनिक संगठन के प्रदर्शन को समर्थन देकर आतंकवाद के प्रति रोष व्यक्त किया।