{"_id":"69f7b7fc28beb988d20974d2","slug":"former-soldier-and-his-wife-killed-in-a-vehicle-collision-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-134666-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पूर्व सैनिक और पत्नी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पूर्व सैनिक और पत्नी की गई जान
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल हाईवे-71 पर दादनपुर गांव के पशु अस्पताल के पास पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
किलड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, पत्नी संतोष, पुत्रवधू सुजाता, सुजाता का 11 वर्षीय बेटा रुद्र और ऑटो चालक अनिल झज्जर आ रहे थे। दादनपुर गांव के पास पशु अस्पताल के पास खखाना गांव निवासी होराम सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी रेवाड़ी की तरफ से आ रही पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सुखपाल और पत्नी संतोष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सुजाता ने पुलिस में शिकायत दी है कि रेवाडी की तरफ से एक पिकअप तेज रफ्तार और लापरवाही से आई और ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया था। इसी बीच गांव का मंजीत अपनी गाड़ी लेकर आया। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुजाता की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।