फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Former military shot his military brother to death

पूर्व फौजी ने अपने फौजी भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Former military shot his military brother to death
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली के गांव बिरौली में बुधवार दोपहर सगे छोटे भाई मोहन फौजी ने बड़े भाई जितेंद्र फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बिरौली निवासी राजवीर सिंह का बड़ा बेटा जितेंद्र (32)जम्मू डिवीजन में हवलदार पद पर तैनात है। वह गत 5 जून को  अपने गांव बिरौली छुट्टी लेकर पहुंचा था। बुधवार दोपहर को फौज से बर्खास्त उसका पूर्व फौजी ने अपने फौजी भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाटभाई मोहन अपनी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था, जिसका जितेंद्र ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मोहन घर से चला गया। दोपहर करीब दो बजे मोहन वापस आया और उसने घर के पास सड़क पर ही अपने बड़े भाई जितेंद्र की जांघ में गोली मार दी और गोली मारकर मौके से भाग गया। गोली लगने के बाद मौके पर जितेंद्र तड़पता रहा। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए। लेकिन, अधिक रक्तस्राव के चलते जितेंद्र की रास्ते में ही मौत हो गई। सीएचसी अनूपशहर पर चिकित्सकों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। बिरौली गांव में गोली चलने की जानकारी मिलने पर  सीओ अतुल चौबे व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ अतुल चौबे ने बताया की दोनों भाइयों के बीच मामूली विवाद होने के बाद छोटा भाई मोहन वारदात को अंजाम देकर भाग गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जितेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed