{"_id":"6a09df3f9b92089c000b62c9","slug":"former-kotwali-police-station-in-charge-passes-away-police-department-mourns-bastar-news-c-1-1-noi1494-4294043-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: सुपर क्रॉप अमित शुक्ला का निधन, ब्रेन कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग; पुलिस महकमे में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: सुपर क्रॉप अमित शुक्ला का निधन, ब्रेन कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग; पुलिस महकमे में शोक
Sun, 17 May 2026 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 09:23 PM IST
सार
जगदलपुर के चर्चित पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ब्रेन कैंसर से जूझ रहे अमित शुक्ला नक्सल अभियान में अहम भूमिका निभा चुके थे। उनके निधन से पुलिस विभाग, दोस्तों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
निरीक्षक अमित शुक्ला
विस्तार
जगदलपुर में पुलिस महकमे के लिए रविवार की शाम शोकपूर्ण रही। सुपर क्रॉप के नाम से मशहूर निरीक्षक अमित शुक्ला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।
अमित शुक्ला ने बस्तर जिले के दरभा, बकावंड और कोतवाली थाना में अपनी सेवाएं दी थीं। कुछ माह पहले वे जगदलपुर कोतवाली थाना में प्रभारी थे। वर्ष 2010 में वे नक्सल क्षेत्र दरभा थाने में भी पदस्थ थे। उस दौरान उन्होंने नक्सलियों से लोहा लेने के लिए जंगलों में सर्चिंग की थी। उन्होंने नक्सल अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। शुक्ला अपने व्यवहार कुशल स्वभाव, नेक दिल व्यक्तित्व और जिंदादिल अंदाज के लिए हमेशा याद किए जाते थे। वे सरल, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। इन्हीं कारणों से उन्हें सुपर क्रॉप कहा जाता था।
उनके दोस्तों ने बताया कि जगदलपुर से तबादले के बाद उन्हें सिर में तकलीफ हुई। इलाज के लिए वे मुंबई गए थे, जहां उन्हें मस्तिष्क कैंसर का पता चला। उपचार भी कराया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया। शुक्ला की 2 बेटियां हैं। उनके असामयिक निधन को समाज और विभाग के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।