{"_id":"5904db2d4f1c1b2612c0c556","slug":"forest-animal-in-saidpur-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर की दर्जनभर गांवों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर की दर्जनभर गांवों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके के एक दर्जन गांवों में जंगली जानवर की आहट से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। एक ग्रामीण के घर के सामने बकरी का कटा सिर मिला है। ग्रामीणों ने जंगल में बाघ देखने का दावा किया है।
प्रधान की सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने गहनता से परीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा है। शुक्रवार रात सैदपुर के मुनई नामक युवक ने गांव के बाहर एक बाघ जैसी शक्ल के जानवर को देखने का दावा किया है।
युवक का कहना है कि वह जब रात में खेतों की ओर गया था तो 100 मीटर दूर एक जानवर उसकी और दौड़ता हुआ चला आ रहा था। जब उसने जानवर को देखा तो भागते हुए गांव पहुंच गुहार लगाई। गुहार पर दौड़े ग्रामीण जब तक पहुंचते जानवर जंगल में वापस घुस गया था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सैदपुर इलाके के करौंदी, गुमानपुरवा, लोधनपुरवा, मेडी का पुरवा, गनेशपुर, गोड़ियांपुरवा, बरकत पुरवा, खरिका, काली पुरवा, नैया मऊ, मंडेला गाँवों में दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि जंगल में कोई बाघ आ गया है।
उनकी आशंका को बल उस समय और मिल गया जब गांव के बाबूराम बाबा के घर के पास एक बकरी का सिर मिला। ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय ने डीएफओ को घटना से अवगत कराया। डीएफओ के निर्देश पर शनिवार शाम रुदौली वन क्षेत्रधिकारी आरएस कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उस स्थान पर जानवर के पैरों की जांच की।
इस संबंध में उप-प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। कोई बाघ का बच्चा बता रहा है तो कोई धारीदार जानवर या फिर तेंदुआ कह रहा है। जानवर के पग चिह्न लिए गए है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर का मूवमेंट सैदपुर और कुमारगंज के बीच हो सकता है।