{"_id":"6ad14633d165c2d67f07880b","slug":"five-day-life-skills-camps-to-be-held-in-1426-schools-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141314-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"1426 स्कूलों में लगेंगे पांच दिवसीय जीवन-कौशल शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1426 स्कूलों में लगेंगे पांच दिवसीय जीवन-कौशल शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिए दो विशेष पहल शुरू की जाएंगी। इनके शुभारंभ के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में पंचकूला में राज्यस्तरीय उद्घाटन कॉन्क्लेव आयोजित करने की योजना है।
कार्यक्रम के तहत किशोरियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, पीएमश्री योजना के अंतर्गत छात्राओं को उच्च शिक्षा संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा, ताकि वे उच्च शिक्षा और करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही प्रदेश के 1426 चिन्हित स्कूलों में पांच दिवसीय स्कूली एक्सपोजर और जीवन-कौशल शिविर शुरू किए जाएंगे। इनमें समग्र शिक्षा के 1190 माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 236 पीएमश्री स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से 33 सदस्यों का दल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक की 30 छात्राएं और तीन महिला शिक्षिकाएं शामिल होंगी। छात्राओं के चयन में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य वंचित समूहों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। छात्राओं को 10-10 के तीन समूहों में बांटा जाएगा और प्रत्येक समूह के साथ एक महिला शिक्षिका प्रभारी के रूप में रहेगी।
छात्राओं के यात्रा और ठहराव का ब्योरा मांगा
जिला परियोजना संयोजकों को गूगल फॉर्म के माध्यम से छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं की जानकारी, रात में ठहरने की जरूरत और अनुमानित यात्रा किराये का ब्योरा भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद मुख्यालय की ओर से कार्यक्रम के लिए बजट, वित्तीय प्रावधान और यात्रा भत्ते से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।