फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ‌five daughters deeped into pond while she go for bathing

तालाब में नहाते वक्त एक परिवार की चार समेत पांच बेटियां डूबीं

Mon, 03 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही/मोहनिया
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही/मोहनिया Updated Mon, 03 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
five daughters deeped into pond while she go for bathing
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई - फोटो : demo
दो घटनाओं में सोमवार को पांच छात्राओं समेत सात की डूबने से मौत हो गई। भदोही के रामपुर में चाचा-भतीजे गंगा में तो बिहार के मोहनिया में पांच छात्राएं तालाब में डूब गईं। इनमें चार लड़कियां एक ही परिवार की थीं।
विज्ञापन


 मोहनिया के बड्डा गांव निवासी राजेंद्र की दो पुत्रियां ज्योति (14), पूजा (12), राजेंद्र के भाई स्व. सुरेंद्र की पुत्री खुशबू (12), खुशी (10) और गांव के सुभाष की पुत्री लाडली (12) गांव के विद्यालय में पढ़ती थीं। दोपहर बारह बजे सभी घर से नहाने के लिए तालाब पर गईं।
विज्ञापन


नहाते समय एक लड़की डूबने लगी। उसके बचाने के चक्कर में एक-एक कर सभी डूब गईं। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन डाक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के चित्कार से पूरे गांव का माहोल गमगीन हो गया।

उधर, भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली के जगापुर सिंहपुर निवासी विमल (25) सोमवार को मां सावित्री देवी और भतीजे समीर (9) के साथ मिर्जापुर के गड़बड़ा धाम गए थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे।


इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होने से तीनों रामपुर पीपा पुल पर गिर गए और समीर झटका लगने से गंगा में चला गया। विमल ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगे। सावित्री ने साड़ी फेंककर विमल को पकड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ नहीं पाए।

तकरीबन डेढ़ घंटे बाद दोनों शव मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed