फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fire in the grocery store, millions of goods are stored

किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का माल राख

Thu, 15 Feb 2018 11:29 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Thu, 15 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in the grocery store, millions of goods are stored
एक दर्जन पेड़, एक भवन और दो टीन शेड भी जले - फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के सद्दूपुर तिराहे पर किराने की थोक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब तीन लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग लगने से दुकान मालिक के बेटे को सदमा लगा, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


 सद्दूपुर तिराहे पर सद्दूपुर निवासी जगन्नाथ वर्मा की दुकान है। गुरुवार रात करीब आठ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से लपटे उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी जगन्नाथ को दी। इधर, ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर जगन्नाथ अपने बेटे अवनीश के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नौरंगपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी है। जगन्नाथ का कहना है कि आग से दुकान में रखा सामान व फ्रिज जल गया। करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed