फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   FIR against 11 people for prayer in Mosque

मस्जिद में एक साथ नमाज अदा करने पर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
FIR against 11 people for prayer in Mosque
पहासू। मस्जिद में एक साथ नमाज अदा करने पर पुलिस ने ११ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। लॉकडाउन में धार्मिक स्थल बंद रखने के निर्देश सरकार की तरुफ से जारी किए गए हैं। बावजूद इसके लाग इसका पालन नहीं कर पा रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला आए दिन सामने आ रहा है। शुक्रवार को गंाव बनैल स्थित मस्जिद में कई लोग एक साथ जुमे की नमाज पढ़ते हुए देखे गए। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो नमाजियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने नमाज अदा कर रहे ११ लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई थी। लॉकडाउन का उल्ल्ंाघन करने के आरोप में पुलिस ने वकील खां, शब्बीर खा, सलीम खां, मोहम्मद इस्लाम, राहमीन खां, सोनू, मलिक, सोएब, सलमान, खुरसैद समेत ११ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed