फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Festive buzz returns to Bahadurgarh market during Navratri; 77 vehicles sold in two days.

नवरात्र पर बहादुरगढ़ के बाजार में लौटी रौनक, दो दिन में बिके 77 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पहले दो दिन में शुभ मुहूर्त में 77 दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई। इनमें 25 दोपहिया और 52 चार पहिया वाहन शामिल हैं।
लंबे समय से सुस्ती झेल रहे कारोबारियों को नवरात्र के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन से राहत की उम्मीद जगी है। कारोबारियों के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन से ही बिक्री में सुधार दिखने लगा है। उन्हें आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में करीब 10 दोपहिया वाहन शोरूम हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन आगे बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी।
पहले दिन 25 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी
नवरात्र के पहले दिन लोग स्कूटी और मोटरसाइकिल की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे। नजफगढ़ रोड स्थित दोपहिया वाहन शोरूम के संचालक नरेश राठी ने बताया कि उनके शोरूम से 25 वाहनों की डिलीवरी दी गई। इनमें तीन इलेक्ट्रिक वाहन और 22 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इनमें कई वाहन पितृ पक्ष के दौरान बुक कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टमी और नवमी के लिए भी बुकिंग
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार पहिया वाहन शोरूम के मैनेजर शशिकांत ने बताया कि वाहनों की बुकिंग लगातार जारी है। अष्टमी और नवमी के लिए अब तक नौ वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में बुकिंग और बढ़ेगी।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed