{"_id":"6af7542fd4a9390daa07c3bc","slug":"female-badminton-players-from-north-india-to-gather-at-jhajjar-news-c-17-roh1007-953236-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में 1 दिसंबर से जुटेंगी उत्तर भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में 1 दिसंबर से जुटेंगी उत्तर भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में 1 दिसंबर से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज होगा। 5 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला बैडमिंटन टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 30 नवंबर को दोपहर 3 बजे मैनेजर मीटिंग बुलाई गई है जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। एआईयू पोर्टल पर टीमों की सामान्य एंट्री की अंतिम तिथि 15 नवंबर और विस्तृत एंट्री की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। अभी तक लगभग 50 विश्वविद्यालयों की टीमें एंट्री कर चुकी हैं।
विज्ञापन
मुकाबलों का फिक्स्चर तैयार करने के लिए 20 नवंबर को जूम मीटिंग का लिंक साझा किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को चार पूल में बांटा जाएगा। सभी मुकाबले योनेक्स एएस-2 फेदर शटल कॉक से खेले जाएंगे।
टीमों को प्रतिदिन देने होंगे 200 रुपये बेडिंग चार्ज
बाहर से आने वाली टीमों के लिए विश्वविद्यालय में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। टीमों को मुकाबले से 24 घंटे पहले ही आवास मिलेगा और अंतिम मैच के 12 घंटे के भीतर कमरा खाली करना होगा। 200 रुपये प्रतिदिन बेडिंग चार्ज देना होगा। 3000 रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी जो वापस कर दी जाएगी। वहीं, प्रत्येक मैच के लिए 2000 रुपये ऑफिशिएटिंग चार्ज नकद देना होगा। खेल निदेशालय ने दिसंबर में मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों को पर्याप्त ऊनी कपड़े साथ लाने की सलाह दी है। खेल निदेशक प्रो. कुलताज ने बताया कि प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक टीम को एआईयू पंजीकरण शुल्क के रूप में 5000 रुपये जमा कराने होंगे।