फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Feasibility assessment begins

सशर्त स्वीकृत 23 करोड़ के 17 विकास कार्यों की फिजिबिलिटी जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की पांचवीं बैठक में सशर्त स्वीकृत किए गए करीब 23 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों की अब फिजिबिलिटी जांच शुरू हो गई है। तकनीकी अधिकारियों की टीम ने संबंधित वार्डों में पहुंचकर प्रस्तावित विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। पहले दिन कई कामों की जांच की गई। फिलहाल रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि प्रस्तावित कार्य तकनीकी रूप से संभव हैं या नहीं और संबंधित स्थान पर उनकी वास्तव में आवश्यकता है या नहीं।

जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) जगनिवास ने सोमवार को हुई कमेटी की बैठक में इन 17 विकास कार्यों के अलावा फिलहाल चल रहे सभी कार्यों की फिजिबिलिटी, बजट उपलब्धता और प्राथमिकता तय करने के लिए तीन अलग-अलग कमेटियां गठित की हैं। सभी कमेटियों को एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कार्यकारी अधिकारी ने भी अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सभी कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


फिजिबिलिटी जांच के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में संबंधित वार्ड के नगर अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी मौके पर जाकर प्रस्तावित कार्यों के साथ नगर परिषद में पहले से चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की भी जांच करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट उपलब्धता की जांच के लिए कार्यकारी अधिकारी, लेखा अधिकारी अथवा अनुभाग अधिकारी और लेखाकार की कमेटी बनाई गई है। वहीं तीसरी कमेटी रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करेगी। अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध बजट के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्य ही आगे बढ़ाए जाएंगे।

इन्हीं कामों पर चल रही विधायक-चेयरपर्सन के बीच खींचतान

इन 17 विकास कार्यों को लेकर विधायक राजेश जून और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के बीच आपसी खींचतान भी चल रही है। शहर में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर नारियल फोड़ने की राजनीति पहले से गरम है। वहीं वित्त एवं अनुबंध कमेटी में रखे गए इन 17 कार्यों में अधिकांश काम चेयरपर्सन से नाराज चल रहे पार्षदों के वार्डों से संबंधित बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर चेयरपर्सन सरोज राठी और कमेटी के अन्य सदस्यों की ओर से कार्यों को लेकर कई बिंदुओं पर आपत्तियां उठाई गई हैं।


चेयरपर्सन और कमेटी सदस्यों ने सामूहिक रूप से लगाई थीं ये आपत्तियां
-प्रत्येक विकास कार्य की फिजिबलिटी रिपोर्ट दी जाए
-प्रत्येक कार्य का विस्तृत तकनीकी अनुमान दिया जाए
-उपलब्ध बजट का प्रमाण दिया जाए
-प्रत्येक कार्य की आवश्यकता एवं प्राथमिकता का आधार तय किया जाए
-कार्य की लागत, स्थान तथा प्रस्तावित क्रियान्वयन का विस्तृत विवरण दिया जाए
-पूर्व में पत्रों के माध्यम से मांगे गए सभी विवरणों का पूर्ण उत्तर


बहादुरगढ़ नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में जो भी एजेंडा रखा गया था उसे पास किया गया है लेकिन चेयरपर्सन व कमेटी के अन्य सदस्यों ने जो भी आपत्तियां लगाई थीं उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा इन कार्यों को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगनिवास, जिला नगर आयुक्त, झज्जर।

बैठक में रखे गए थे ये काम
-वार्ड 11 के छोटूराम नगर में सीसी और इंटरलॉकिंग का काम
-वार्ड 12 में सीसी स्ट्रीट पर 120.49 लाख रुपये का खर्च प्रस्तावित है
-वार्ड 29 सेक्टर-6 में बरसाती नाला, फुटपाथ और पार्किंग की मरम्मत
-वार्ड 10 छोटूरामनगर में सीसी गलियों का निर्माण
-वार्ड 2 के पटेल पार्क, न्यू पटेल पार्क में सीसी सड़कों का निर्माण
-वार्ड 6 के जोहरी नगर में सीसी सड़कों का निर्माण
-वार्ड 3 की विभिन्न गलियों का निर्माण
-वार्ड 8 में सीसी सड़क और बरसाती नाले का निर्माण
-वार्ड 17 के मॉडल टाउन, रामनगर में सीसी का निर्माण
-वार्ड 22 में पुराने नाले का पुनर्निर्माण
-वार्ड 28 सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड में बरसाती जलनिकासी व्यवस्था की व्यवस्था
-वार्ड 31 की दुर्गा कॉलोनी और छिकारा कॉलोनी में सीसी गलियों का निर्माण
-वार्ड 7 में बरसाती नाले और सीसी रोड का निर्माण
-वार्ड 30 में कचरा संग्रहण केंद्र, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
-वार्ड 25 के बसंत विहार में सीसी का निर्माण
-वार्ड 20 की विभिन्न गलियों का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed