फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   fatal attack on uncle and nephew

दबंगों ने घर में घुसकर किया चाचा-भतीजे पर किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
fatal attack on uncle and nephew
खुर्जा । कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मूड़ाखेड़ा में दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी अपने हाथ में लाठी-डंडे, लाइसेंसी रायफल, तमंचा और चाकू लेकर आए थे। शोर सुनकर भीड़ को आते देख आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गांव मूड़ाखेड़ा निवासी बब्लू शर्मा पुत्र अमोलक चंद्र ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसके घर में घुस आए। उन लोगों ने लाठी-डंडे, राइफल, तमंचा, चाकू आदि हथियार ले रखे थे। आरोप है कि उन लोगों ने गोली चला दी। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे पर भी चाकुओं से हमला बोल दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों राजू, जगवीर, नवीन, कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed