फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmers march against the bank manager opened

किसानों ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 22 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से बुधवार को हंसराजपुर स्थित यूनियन बैंक की  शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक पर आरोप लगया गया कि प्रबंधकों  द्वारा बड़े पैमाने पर ऋण देने के नाम पर धन उगाही करने का काम किया जा  रहा है। पूर्व सांसद  विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि आज के दौर में भ्रष्टाचार राष्ट्रीय प्रश्न  है। यह देश एवं जनता को भीतर से खोखला कर रहा है। जनता की गढ़ाई कमाई जो  बैंकों में जमा है वही देश का खजाना है। जिसे विकास योजनाओं एवं कल्याणकारी  नीतियों के क्रियान्वयन में खर्च होता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद बैकों के प्रबंधकों  द्वारा बड़े पैमाने पर ऋण देने के नाम पर धन उगाही करने का काम किया जा  रहा है। धरने की जानकरी होने पर धरना स्थल पर पहुंचे मंडल प्रबंधक ने प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया।उन्होंने कहा कि  हंसराजपुर स्थित यूनियन बैंक के प्रबंधक कामधेनू योजना, किसान क्रडिट  कार्ड, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों, समूह योजना एवं आम उपभोक्ताओं के  साथ अपमान जनक व्यवहार करने के साथ-साथ धन उगाही का भी काम करते है जो काफी  शर्मनाक बात है।
विज्ञापन



सभी के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने  तमाम संघर्षो का उल्लेख करते हुए आर-पार की लड़ाई का उद्घोष किया। कहा कि  जनपद में चीनी मिल खोलने एवं अन्य विकास संबंधी एवं आपदा राहत का वैसा दने  एवं अन्य मांगों पर व्यापक आंदोलन हुआ। जिसका परिणाम रहा कि 21 मई को  मुख्यमंत्री से दो घंटे वार्ता किसान नेताओं ने किया। किसानों को संगठित  होकर जाति ,धर्म, दल से उपर उठकर व्यापक आंदोलन के लिए तैयार होना होगा। इस  मौके पर कृपाशंकर सिंह, डा. केएन सिंह, जयराम सिंह, डा. रामबदन सिंह,  अमेरिका सिंह यादव, राजदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed