फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Family members of CRPF jawan will get compensation of Rs 93.30 lakh

सीआरपीएफ जवान के परिजनों को मिलेगा 93.30 लाख का मुआवजा

Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पंचकूला ने सड़क हादसे में मृत जीत राम के परिजनों को 93,30,928 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। मुआवजे की राशि द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 6 प्रतिशत ब्याज सहित देनी होगी। मुआवजे की राशि मृतक की पत्नी, दो बेटियों, एक बेटे और मां को मिलेगी। जीत राम की पत्नी याचिकाकर्ता सरोज देवी ने मुआवजे की मांग को लेकर मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल की धारा-166 के तहत जिला अदालत में याचिका दायर की थी। वकील गौरव शर्मा ने याचिका में वाहन मालिक और वाहन ड्राइवर जग्गी निवासी मोहाली और द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को पार्टी बनाया था।
याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 जून 2020 की रात साढ़े दस बजे के करीब 35 वर्षीय जीत राम अपने रिश्तेदार प्रकाश चंद के साथ ट्रक में बैठकर अंबाला से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर 4/21 के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पंजाब नंबर के ट्रक को जग्गी लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। टक्कर लगने के बाद उनका ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

कंडक्टर सीट पर बैठे उनके चाचा के लड़के जीत राम को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में लेकर भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि मृतक सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में नौकरी करता था। 56,301 रुपये प्रतिमाह कमाता था। मृतक के खर्चे से उनके परिवार का गुजारा होता था। मृतक ने दो करोड़ रुपये मुआवजे की मांग को लेकर जिला अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed