{"_id":"6a74d243187b41ed0f064bbb","slug":"factory-worker-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-veh-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-126042-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे पर जाखोदा गांव के नीम वाले अड्डे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 52 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बहादुरगढ़ क्षेत्र में रहकर एक्वालाइट कंपनी में काम करता था। बुधवार देर शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर जा रहा था। इसी दौरान जाखोदा गांव के पास नीम वाले अड्डे के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।