{"_id":"6a8300e252cdc0959400ece7","slug":"ethylene-cricket-club-won-the-super-six-tournament-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-138779-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीन क्रिकेट क्लब ने जीती सुपर सिक्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीन क्रिकेट क्लब ने जीती सुपर सिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। एथलीन क्रिकेट क्लब झज्जर ने रोहतक में आयोजित पिज्जा विंग पहली सुपर सिक्स प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता रोहतक के ऑक्सीजन स्पोर्ट्स पार्क में हुई। सभी मैच छह-छह ओवरों के प्रारूप में खेले गए।
फाइनल मुकाबले में एथलीन क्रिकेट क्लब ने कॉरपोरेट वॉरियर्स की टीम को हराया। कॉरपोरेट वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए। जवाब में एथलीन क्रिकेट क्लब ने 5.4 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बनाकर जीत दर्ज की। एथलीन के बल्लेबाज विनीत ने 16 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। इन टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया था। सभी मैच नॉकआउट चरण में आयोजित किए गए। दोनों ग्रुपों की विजयी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
इंसेट
ग्रुप चरण में प्रदर्शन
एथलीन क्रिकेट क्लब ने अपने ग्रुप में दो मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। पहले ग्रुप मुकाबले में उन्होंने बीबीसी क्रिकेट क्लब रोहतक को 9 रनों से हराया। एथलीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बनाए थे। बीबीसी क्रिकेट क्लब 5.3 ओवर में 86 रनों पर ऑल आउट हो गया। इस मैच में खिलाड़ी शरद कुमार ने 11 रन बनाए और 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
इंसेट
दूसरे ग्रुप मैच में रोमांचक जीत
दूसरे ग्रुप मुकाबले में एथलीन ने शिवओम स्कॉलर्स को एक रन से मात दी। एथलीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवओम स्कॉलर्स की टीम 6 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इस मैच में एथलीन के बल्लेबाज विनीत ने 54 रनों का योगदान दिया।