फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ensure facilities at sports stadiums, officials told: DC

खेल स्टेडियमों में सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के सभी खेल स्टेडियमों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ खेल उपकरणों के रखरखाव और कोच की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में खेल सुविधाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला खेल अधिकारी सतेंद्र सिंह ने खेल विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। डीसी ने निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को नियमानुसार खेल उपकरण और डाइट मनी उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा गांव सिलाना स्थित खेल परिसर सहित जिले के अन्य खेल स्टेडियमों में सुविधाओं, उपकरणों के रखरखाव और कोच की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखारकर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed