{"_id":"5d39ecec8ebc3e6d216fdccc","slug":"encounter-between-uttar-pradesh-police-and-criminal-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गैंगस्टर घायल, दूसरा साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गैंगस्टर घायल, दूसरा साथी फरार
Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की कोतवाली फेज थ्री पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को गढ़ी गोलचक्कर के पास हुई। घायल बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी अबरार के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस की टीम बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गढ़ी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। दो बदमाशों के बाइक से इसी रास्ते से गुजरने की सूचना मिली। तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। अबरार पर लूट, डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध के आठ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली फेज टू से अबरार दो मामलों में वांछित था। इसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ से एक बार भाग गया था। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।