फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   encounter between uttar pradesh Police and criminal in noida

नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गैंगस्टर घायल, दूसरा साथी फरार

Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
encounter between uttar pradesh Police and criminal in noida
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की कोतवाली फेज थ्री पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को गढ़ी गोलचक्कर के पास हुई। घायल बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।  
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी अबरार के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस की टीम बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गढ़ी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। दो बदमाशों के बाइक से इसी रास्ते से गुजरने की सूचना मिली। तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। अबरार पर लूट, डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध के आठ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली फेज टू से अबरार दो मामलों में वांछित था। इसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ से एक बार भाग गया था। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed