फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Employees to stage a sit-in at the minister's residence from October 24 if demands are not met.

मांगें पूरी नहीं होने पर 24 अक्तूबर से मंत्री के आवास पर धरना देंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बहादुरगढ़ ब्रांच ने कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी पब्लिक हेल्थ एवं सड़क निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यूनियन की आमसभा में राज्य कमेटी के फैसले का समर्थन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान जगदीश ने की और संचालन सचिव रविंद्र ने किया। राज्य कमेटी के उपमहासचिव राजेश धनखड़, जिला प्रधान नवीन ओहल्याण और जिला सचिव देवेंद्र सहरावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजेश धनखड़ ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया गया था और मंत्री के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन यूनियन के अनुसार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने मंत्री के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसी कारण राज्य कमेटी ने अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 12 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रीय रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश, चेयरमैन मनीष, मुकेश, ईश्वर, सत्यवान, सुनील फौजी, अजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



-फोटो 88 : बैठक में मौजूद यूनियन सदस्य। स्रोत यूनियन



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed