फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Electricity employee, protest

बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 03 Dec 2014 10:23 PM IST
मुक्तसर/ब्यूरो/अमरउजाला
मुक्तसर/ब्यूरो/अमरउजाला Updated Wed, 03 Dec 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को कोटकपूरा रोड स्थित पावरकॉम दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर सरकार व मैनेजमेंट का पुतला फूंका। बिजली कर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



यह प्रदर्शन पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग किया गया। इसमें मुक्तसर सर्किल के काफी कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने 1 दिसंबर 2011 से प्रदेश सरकार के कर्मियों की तरह ही बिजली कर्मचारियों के वेतन स्केल में वृद्धि करने, लाइनमैन के खाली पड़े चार हजार पद भरने, अन्य कर्मचारियों के खाली पद भरने, आउटसोर्सिंग की नीति बंद स्थायी रोजगार देने, थर्मल कर्मचारियों की स्वीकार की हुई मांगें लागू करने, बिजली कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए हुए झूठे पुलिस केस रद्द करने, मृतक कर्मचारियों के वारिसों को तुरंत नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन



इस दौरान प्रधान अमरीक सिंह, बलजिंदर सिंह फाजिल्का, सरबजीत सिंह भावा, बलदेव सिंह, बलजीत सिंह मोदला, देसराज, नछत्तर सिंह थांदे, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह गुड़ी संघर, बसंत सिंह, बलजीत सिंह कृपालके, मेजर सिंह और जगसीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed