{"_id":"5a43cf7c4f1c1b001c8bb39d","slug":"elderly-stabbed-the-young-man-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिढ़ाने से बुजुर्ग इतना भड़क गए कि युवक के पेट में चाकू घोंप कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिढ़ाने से बुजुर्ग इतना भड़क गए कि युवक के पेट में चाकू घोंप कर दिया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
युवक को घोंप दिया चाकू
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून चकराता रोड पर बार-बार चिढ़ाने से नाराज बुजुर्ग ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां काफी देर तक उसे इलाज नहीं मिल सका। एसपी सिटी प्रदीप राय के कड़ी आपत्ति जताने के बाद उसे उपचार मिल सका। शहर में धारा पुलिस चौकी के बराबर में अंगूठी बेचने वाले बुजुर्ग बांगा बुधवार रात चकराता रोड पर था। इसी बीच दरभंगा बिहार निवासी हृदय नारायण (27) किसी बात को लेकर उन्हें चिढ़ाने लगा।
विज्ञापन
पहले तो बुजुर्ग गाली-गलौज कर अपना आक्रोश जताता रहा, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि बांगा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर हृदय नारायण के पेट में घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को तत्काल दून अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां उसे काफी देर तक उपचार नहीं मिला और वो तड़पता रहा। इसी बीच एसपी सिटी प्रदीप राय शहर कोतवाली पुलिस के साथ दून अस्पताल आ गए। घायल को उपचार न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यह घायल की जिंदगी का सवाल है। यदि वह उपचार नहीं करेंगे तो पुलिस उसकी जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाएगी, तब जाकर घायल को उपचार मिल सका।