फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dog squads conduct house-to-house searches in Dighal

डीघल में डॉग स्क्वायड ने घर-घर ली तलाशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
बेरी। दो हत्याओं के बाद डीघल में थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त रूप से घर-घर तलाशी अभियान चलाया। संवेदनशील क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों और संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच भी। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा सामाजिक अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना रहा। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। झज्जर पुलिस अपराध मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed