Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Doctors celebrated a pre-Diwali event featuring games, songs, and music.

डॉक्टरों ने खेल-गीत और संगीत के बीच मनाया प्री-दिवाली उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors celebrated a pre-Diwali event featuring games, songs, and music.
02jjrp02- दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ. यशपाल फोगाट व अन्य
झज्जर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा), कल्पवृक्ष हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड और सिग्नेचर ग्लोबल की ओर से रेवाड़ी रोड स्थित निजी गार्डन में प्री-दिवाली महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टरों के लिए तनाव मुक्ति कार्यक्रम भी रखा गया। डॉक्टरों ने खेल, गीत-संगीत और नृत्य में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नीमा के अध्यक्ष डॉ. यशपाल फोगाट ने कहा कि डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। इससे उन पर मानसिक दबाव रहता है। ऐसे आयोजन उन्हें तनाव से राहत देते हैं। साथ ही नई ऊर्जा से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

कल्पवृक्ष हाउसिंग के सीईओ आनंद यादव और सीओओ अरविंद यादव ने कहा कि डॉक्टर समाज के स्वास्थ्य रक्षक हैं। उनका सम्मान करना गर्व की बात है। कार्यक्रम में मानसिक शांति और कार्य-जीवन संतुलन पर भी चर्चा हुई। इसके बाद सुरक्षित वातावरण में आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में सभी डॉक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीमा के महासचिव डॉ. सुमन विरोदिया, कोषाध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा, आनंद यादव, अरविंद यादव और गजना चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed